गुर्दे की समस्यायों लिए करें योग

आज के आधुनिक जीवनशैली के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियाँ, जैसे- डाइबीटिज, हाई ब्लड-प्रेशर, हर्ट डिजीज आदि हो रहे हैं जिसके कारण किडनी के ऊपर बहुत बूरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए किडनी की बीमारी आज तेजी से बढ़ रही हैं। इस रोग का पता पहले अवस्था में ही नहीं चलता है, इसलिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत ज़रूरी हो जाता है।गुर्दे( Kidney) को नुकसान में कई चरणो में वर्गीकृत किया जाता है। योग केवल प्रारंभिक चरण मे मददगार होना पाया जाता है।

फोकस को बदलकर आँखों की एक्सरसाइज करें

अपनी आँखों की रोशनी बढ़ाने वाली एक्सरसाइज को करने में आप फोकस बदलने का व्यायाम करें।

  • इसे करने के लिए आप सबसे पहले अपनी उंगली को कुछ इंच की दूरी पर रखें।
  • फिर अपनी उंगली पर ध्यान केंद्रित करें।
  • अब इस उंगली पर अपना ध्यान केंद्रित करे हुए धीरे-धीरे अपनी उंगली को अपने चेहरे से दूर ले जाएं।
  • कुछ सेकंड इस दूरी पर ही उंगली पर फोकस रखें।
  • फिर अपनी उंगली पर ध्यान केंद्रित करे हुए, धीरे-धीरे अपनी आंख की ओर वापस लाएं।
  • अब किसी दूरी में स्थित चीज़ पर ध्यान केंद्रित करें।
  • इस क्रिया को तीन बार दोहराएं।

आंखों के लिए एक्सरसाइज करने के फायदे

आई की रोशनी बढ़ाने के लिए व्यायाम करने से आपको निम्न नेत्र रोग संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

आँखें हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दिन भर कंप्यूटर पर काम करने, अधिक समय तक मोबाइल या टीवी देखने से आँखों में थकावट आ जाती है।

अधिक थकावट आँखों की रोशनी को कम करने के लिए भी जिम्मेदार होती है। आई की रोशनी बढ़ाने में एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यदि आपको कम आँखों की रोशनी के कारण चश्मा लगा है तो इन व्यायाम को करने से आपको इसे हटाने में मदद मिल सकती है।

एक हफ्ते में हिप्स कम करने के लिए प्लाइस (plies) को शामिल करें

अपने कंधे के बराबर दूरी पर अपने पैरों को रखकर खड़े रहें। अपने पैर की उंगलियों को अपने शरीर से 45 डिग्री के कोण पर रखें। अपने हाथों को अपनी छाती के सामने प्रार्थना की स्थिति में रखें या अपने हाथों को अपने कूल्हों पर रखें।

अपने सिर, धड़ (ऊपरी शरीर) और हिप्स को एक सीधी रेखा में बनाते हुए अपने शरीर को छत से ज़मीन की ओर ले जाएँ।

जब आप अपने शरीर को नीचे ला रहे हैं, तो आपके घुटने आपके शरीर से बाहर की ओर झुके होने चाहिए। अपने से जितना संभव हो कूल्हों को उतना नीचे लाने की कोशिश करें।

कूल्हों को टोन करने के लिए ब्रिज (bridge) एक्सरसाइज को भी शामिल करें

ब्रिज एक ऐसी पोजिशन है जो आपके पैरों के पीछे के हिस्से पर काम करती है, साथ ही यह एक्सरसाइज आपकी जांघों और कूल्हों को अधिक टोन्ड और पतला बना सकती है।


 
जमीन पर लेट जाएं और छत की ओर मुंह करें। अपने घुटनों को अपने शरीर के सामने 90 डिग्री के कोण पर मोड़ें। अपनी बाहों को अपनी तरफ रखें।

अपने नितंबों को दबाते हुए, अपने कूल्हों को हवा में ऊपर उठाएं जब तक कि आपका शरीर आपके घुटनों से आपके सिर तक एक सीधी रेखा में न हो।

अपनी पीठ या रीढ़ को जमीन पर लाने से पहले, कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें।

किस रोग में कौन से योग आसन कारगर

मोटापा : वैसे तो मात्र आंजनेय आसन ही लाभयायक सिद्ध होगा लेकिन आप करना चाहे तो ये भी कर सकते हैं- वज्रासन, मण्डूकासन, उत्तानमण्डूसकासन, उत्तानकूर्मासन, उष्ट्रासन, चक्रासन, उत्तानपादासन, सर्वागांसन व धनुरासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, कटिचक्रासन, कोणासन, उर्ध्वाहस्तोहत्तातनासन और पद्मासन।

स्तन कैंसर में योगाभ्यास का महत्व

योग करना सामान्य मनुष्य के लिए तो स्वास्थ्यवर्धक है, और कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को योग के अभ्यास विधायक उर्जा से भर देते हैं | और स्तन कैंसर की महिलाओं के लिए योग के आसन इलाज के दौरान और इलाज के बाद भी अत्यंत जरूरी होते हैं|

एसिडिटी से हैं परेशान तो इन योगासनों का करें नियमित अभ्यास

नियमित योग करने वाले कई बीमारियों से बचे रहते हैं. एसिडिटी भी उनमें से एक है. एसीडिटी आधुनिक जीवनशैली की वजह से होने वाली आम समस्या है. खाने-पीने में जरा भी अनियमितता हुई नहीं कि एसिडिटी गले पड़ गई. इससे बचने के लिए लोग कई तरह की औषधियों और दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं फिर भी परेशान रहते हैं.
एसीडिटी की समस्याओं से बचने के लिए अपनाएं ये आसान से योगासन-

मत्स्यासन
यह आसन मांसपेशियों के लिए बहुत लाभदायक है. इसके नियमित अभ्यास से एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है.

योग से गैस की दिक्कत को यूं करें गायब

पेट गैस को अधोवायु बोलते हैं। इसे पेट में रोकने से कई बीमारियां हो सकती हैं, जैसे एसिडिटी, कब्ज, पेटदर्द, सिरदर्द, जी मिचलाना, बेचैनी आदि। लंबे समय तक अधोवायु को रोके रखने से बवासीर भी हो सकती है। आयुर्वेद कहता है कि आगे जाकर इससे नपुंसकता और महिलाओं में यौन रोग होने की भी आशंका हो सकती है।

गैस बनने के लक्षण 
पेट में दर्द, जलन, पेट से गैस पास होना, डकारें आना, छाती में जलन, अफारा। इसके अलावा, जी मिचलाना, खाना खाने के बाद पेट ज्यादा भारी लगना और खाना हजम न होना, भूख कम लगना, पेट भारी-भारी रहना और पेट साफ न होने जैसा महसूस होना।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।