मकरासन के फायदे

यह आसन करने से दिन भर की थकान से शरीर को राहत मिलती है।

इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी, पीठ, मांसपेशियों और नसों (nerves) को आराम मिलता है।

यह आसन अस्थमा और फेफड़ों से जुडे विकारों को दूर करने में मदद करता है।

मकरासन करने का तरीका

पेट के बल जमीन पर एकदम सीधे लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को एक दूसरे के ऊपर चढ़ाकर (crossed) माथे के बिल्कुल नीचे रखें।
आंखों को बंद रखें और जितना संभव हो अपने पैरों की उंगलियों के साथ पूरे पैर को खींचें। इसके बाद दोनों हाथों को कूल्हों से छूते हुए पंख की आकृति में हल्का सा ऊपर उठाएं और गर्दन को एकदम सीधे रखें।
अब धीरे-धीरे सामान्य रूप से श्वास (inhale) लेते रहें और शरीर को आराम दें। अपने शरीर को जमीन पर महसूस करें और शरीर के प्रत्येक मांसपेशियों में राहत का अनुभव करें।
2 से 5 मिनट तक इसी मुद्रा में बने रहें उसके बाद अपने पैरों को आपस में सटा लें।

शिल्पा शेट्टी मकरासन योगा फॉर फ्लैट स्टमक के लिए

इस आसन का नाम मकरासन संस्कृत का शब्द है जहां मकर का अर्थ मगरमच्छ(crocodile) और आसन का अर्थ मुद्रा ( pose) है। मकरासन पूरी तरह से एक विश्राम पोज (relaxation pose) है।

पादहस्तासन करते समय सावधानियां

यदि आपको साइटिका (sciatica) की समस्या हो तो यह आसन न करें।

हार्निया, हाइपरटेंशन और हृदय रोगियों को भी यह आसन करने से परहेज करना चाहिए।

पादहस्तासन के फायदे

यह आसन शरीर को बेहद लचीला(flexible) और फुर्तीला बनाने में मदद करता है। यह पूरी तरह से पीठ और पैरों की मांसपेशियों को खींचता है। रीढ़ की हड्डी भी लचीली होती है और नसों को टोन करने का काम करता है।

पादहस्तासन एक ऐसा आसन है जो पेट के आसपास के क्षेत्र को टोन (tone) करता है और बेली फैट (belly fat)अर्थात् पेट की चर्बी को दूर करता है।

यह आसन करने से पेट के अंगों का मसाज हो जाता है जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज समाप्त हो जाता है। इसके अलावा यह पेट की बीमारियों को दूर रखता है।

पादहस्तासन करने का तरीका

  • दोनों पैरों के बीच बराबर दूरी बनाकर जमीन पर बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं।
  • धीरे से श्वास लेते हुए अपने दोनों हाथों को अपने सिर के ऊपर तक उठाएं।
  • अब श्वास छोड़ते हुए धीरे से अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं। आपकी हथेलियां(palms) पैरों को छूनी चाहिए और नाक एवं माथा आपके घुटनों(knees) को छूना चाहिए।
  • अब जितने देर तक संभव हो इस मुद्रा में बने रहें।
  • इसके बाद श्वास लेते हुए फिर से सीधे खड़े हो जाएं।
  • इस योग मुद्रा को 3 से 5 बार तक दोहराएं।

पादहस्तासन पेट को फ्लेट करने के लिए

शिल्पा शेट्टी योगा में इसको पेट की चर्बी को कम करने के लिए किया जाता है इस योग का नाम पादहस्तासन संस्कृत का शब्द है, जहां पाद का अर्थ पैर(foot) हस्त का अर्थ हाथ(hands) और आसन का अर्थ (pose) है। शिल्पा शेट्टी के सभी आसनों में से वजन घटाने के लिए यह एक लोकप्रिय आसन है। इस आसन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करता है।

शिल्पा शेट्टी योगा इन हिंदी

आइये जानते है बॉलीवुड की सबसे फिट बॉडी वाली हीरोइन को, जो एक माँ होने के बाद भी अपने शरीर को योग के माध्यम से फिट रखती है।

शिल्पा शेट्टी योगा पेट को फ्लेट करने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए

जानिए शिल्पा शेट्टी योगा फॉर वेट लॉस, शिल्पा शेट्टी योगा फॉर फ्लैट स्टमक, शिल्पा शेट्टी योग इन हिंदी, शिल्पा शेट्टी टिप्स, शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज के बारे में। बॉलीवु़ड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ सालों से योग के कारण भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हो गयी हैं। एक बच्चे की मां होने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी एकदम स्लिम, फिट और छरहरे बदन की हैं और आजकल हर औरत उनके जैसा बनने की चाह रखती है। शिल्पा का कहना है कि वह अपने शरीर को फिट रखने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं और हफ्ते में कम से कम पांच दिन योगा जरूर करती हैं। बाजार में शिल्पा शेट्टी योगा वीड

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।