Skip to main content

जॉगिंग

जॉगिंग शुरू करने की तैयारी

रनिंग के लिए बहुत कम उपकरणों की आवश्यकता होती है, लेकिन इसके लिए अच्छे रनिंग शूज आवश्यक है। जॉगिंग के दौरान आपके जोड़ों और मांसपेशियों पर आपके शरीर के दबाव का तीन से पांच गुना अधिक होता है, जो आपके निचले शरीर पर काफी तनाव बढ़ाता है। गलत जूतों के साथ दौड़ना (यानी किसी भी प्रकार का जूता जो दौड़ने के लिए नहीं बनाया गया है) चोट लगने और जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है। इसलिए जॉगिंग के लिए सही शूज का चयन करें।

ज़रूरत से अधिक जॉगिंग ना करें

किसी भी कार्य को एक निश्चित मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि कोई भी कार्य जो हमारे लिए लाभदायक होता है उसे अत्यधिक करने से वह हमारे लिए हानिकारक हो सकता है। उसी प्रकार जॉगिंग को जरूरत से ज्यादा ना करें क्योंकि वह हमारे स्वस्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

जॉगिंग की शुरुआत कैसे करे सही तरीका

यदि आप एक बिगिनर है और जॉगिंग करने की शुरुआत कर रहें है तो आपके एक अच्छे रनर बनने के लिए आठ सप्ताह के लिए 30 मिनिट की जॉगिंग रूटीन अपनानी है।

जॉगिंग के लिए एक नियमित समय निर्धारित करें

एक नियमित कार्यक्रम रखना एक व्यायाम दिनचर्या को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। यदि आप जॉगिंग करते है तो आप उसका एक नियमित समय निर्धारित करें और प्रत्येक दिन उसका पालन करें। इसी समय के अनुसार आप एक स्थिर और नियमित व्यायाम आहार सेवन अवधि को बनायें रखें। यदि आप जॉगिंग के लिए अंधेरे में चल रहे हैं, तो चमकीले रंग के कपड़ें पहनें।

जॉगिंग की शुरूआत करने के दूसरे सप्ताह में

पहले आप 10 मिनट तक चलें, फिर धीरे-धीरे 2 मिनट के लिए जॉगिंग करें। और दोबारा फिर 2 मिनट के लिए चलें और 2 मिनट के लिए जॉगिंग करें। जब तक आप थक नहीं जाते, तब तक इन अंतरालों को दोहराएं। शरीर ठंडा होने के लिए 5 मिनट तक चलें।