Skip to main content

एक्सरसाइज

गले का मोटापा कम करने के लिए करें जॉ रिलीज एक्सरसाइज

जॉ रिलीज एक्सरसाइज गले का मोटापा कम करने के लिए असरदार व्यायाम है। एक्सरसाइज में बस आप एक च्यूंगम को लेकर इसे चबाना शुरू कर दें। चेहरे की चर्बी घटाने के लिए च्यूंगम चबाना बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन च्यूंगम चबाने से पहले यह ध्यान रखें कि आपका च्यूंगम शुगर फ्री होना चाहिए अन्यथा अतिरिक्त कैलोरी के कारण आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है।

च्यूंगम चबाने से आपकी मांसपेशियां सक्रिय (active) और टोन होती हैं और आपके गालों पर जमा फैट नष्ट होता है जिसके कारण आपका चेहरा स्लिम दिखायी देता है। चेहरे की चर्बी को घटाने के लिए रोजाना दिन में दो बार 20 मिनट तक च्यूंगम चबाना चाहिए।

स्लिम फेस के लिए करे रोटेट टंग एक्सरसाइज

चेहरे को पतला करने के लिए आप रोटेट टंग एक्सरसाइज को कर सकते है। यह बहुत ही प्रभावी एक्सरसाइज है।

रोटेट टंग एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले सीधे बैठ जाएं।
अपनी जीभ को थोड़ा बाहर निकालें।
अब जीभ को दातों की बाहरी ओर लिप्स और दांतों के बीच वृत्ताकार गति में घुमाएं।
इसे क्रिया को 15 बार करें और फिर रुकें।
रोटेट टंग एक्सरसाइज को दिन में 2-3 बार करें।
 

डबल चिन कम करने की एक्सरसाइज चिन लिफ्ट

चिन लिफ्ट एक्सरसाइज डबल चिन कम करने में आपकी मदद कर सकती है। चेहरे के लिए यह व्यायाम करना बहुत सरल है आप इसे आसानी से कर सकते हैं।

चिन लिफ्ट एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े जाएं।
अब अपने सिर को ऊपर ऊपर करके आसमान की ओर देखें।
फिर ऊपर देखते हुए आसमान को जोर से किस (kiss) करें।
इस एक्सरसाइज के 15 – 20 रेप्स के तीन सैट करे।
 

फेस पतला करने का तरीका बैलून फेस एक्सरसाइज

बैलून फेस (ब्लोइंग एयर एक्सरसाइज) एक्सरसाइज फेस पतला करने का अच्छा तरीका है। इस चेहरे के व्यायाम में आपको गुब्बारा फूलने की तरह मुंह को फुलाना होता हैं। जब आप गुब्बारा फुलाते हैं तो आपकी मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिसके कारण मांसपेशियां फैल (expand) जाती हैं और चेहरे की चर्बी कम होती है।

फेस वेट लॉस के लिए फिश पोज एक्सरसाइज

चेहरे की चर्बी कम करने के लिए आप फिश पोज एक्सरसाइज को करें। यह गालों पर जमा फैट को कम करने में मदद करता है। फेस की स्किन को टाइट रखने में फिश पोज एक्सरसाइज बहुत प्रभावी है।

फिश पोज एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले सीधे बैठ जाएं।
अब अपने मुंह को बंद करके, गालों को अंदर की ओर चूसें।
इससे आपके गाल अंदर की ओर हो जायेंगे और होंठ की आगे की ओर नुक बन जाएगी।
इस स्थिति में आप आपका चेहरे एक मछली की तरह दिखाई देगा।
इसे 30 सेकंड के लिए करे और फिर 10 सेकंड के लिए आराम करें।
फिश पोज एक्सरसाइज को दिन में कई बार किया जा सकता है।
 

शारीरिक व्यायाम के लिए करे वॉल प्रेस एक्सरसाइज

वॉल प्रेस एक्सरसाइज आपके सम्पूर्ण शरीर पर काम करता है और आपको फिट रखने में काफी मदद करता हैं। वॉल प्रेस व्यायाम आपको एक ही समय में अपने हाथों, पेट और आपके निचले शरीर पर फोकस करने में मदद करता हैं।


 वॉल प्रेस एक्सरसाइज करने का तरीका और फायदे (Wall Press Exercise Steps And Benefits In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

सुबह की एक्सरसाइज के फायदे मूड बेहतर करे

रोजाना सुबह व्‍यायाम करना आपके मूड़ को बेहतर बनाए रखने का सबसे अच्‍छा उपाय है। रोजाना सुबह उठरकर कसरत या व्‍यायाम करने और पसीना बहाने से शरीर में एंडोर्फिन (endorphins), सेरोटोनिन (serotonin) और डोपामाइन (dopamine) जैसे हार्मोन उत्‍तेजित करने में मदद मिलती है। ये सभी रसायन आपको बेहतर महसूस करने और आपके मूड़ को ठीक रखने में सहायक होते हैं। यदि आप पूरे दिन मानिसक स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देना चाहते हैं तो रोजाना जल्‍दी उठें और कुछ देर व्‍यायाम करें।

इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज फॉर कोर स्ट्रेंथ

मुगदल व्यायाम एक मजबूत कोर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आप एक मजबूत कोर के लिए कोई व्यायाम की तलास कर रहें है तो मुदगल एक्सरसाइज आपके लिए सही व्यायाम हो सकता है। यह व्यायाम मूल रूप से मजबूत कोर मांसपेशियों पर काम करता है और अच्छी मुद्रा बनाए रखने में सहायक होता हैं।

लंबी उम्र के लिए करे नियमित एक्सरसाइज

लंबा जीवन जीने के लिए अपने दैनिक जीवन में एक्सरसाइज शामिल करें। व्‍यायाम आपके शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्य दोनों को बढ़ावा देते हैं। आपके द्वारा की जाने वाली शारीरिक गतिविधि या व्‍यायाम शरीर को मजबूत करने और वजन प्रबंधन में सहायक होती हैं। आप अपने दैनिक जीवन में व्‍यायाम को शामिल कर शारीरिक संतुलन और समन्‍वय को भी बेहतर बना सकते हैं। लंबी उम्र जीने के लिए आप एरोबिक एक्‍सरसाइज को अपना सकते हैं। यह आपकी हृदय गति और धीरज को बेहतर बनाता है।

शाम को एक्सरसाइज करने के फायदे मधुमेह से बचाये

शाम के समय एक्‍सरसाइज करना आपको कई गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से भी बचा सकता है। मधुमेह भी एक ऐसी समस्‍या है जिसे नियंत्रित करने में व्‍यायाम आपकी मदद कर सकता है। कसरत करने से ग्‍लूकोज असहिष्‍णुता और इंसुलिन प्रतिरोध से बचाव होता है। ये कारक मधुमेह प्रकार 2 के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। यदि आप भी मधुमेह के प्रकोप से बचना चाहते हैं शाम के समय की जाने वाली कसरत को अपने दैनिक जीवन शामिल करें।