पैर की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए कैलोरी कम करें

व्यायाम आपके पैर की मांसपेशियों को टोन करने का सबसे प्रभावी तरीका है, लेकिन आपको अंदर और बाहर की वसा कोशिकाओं से लड़ने की भी आवश्यकता है।

जांघों (थाई) को पतला करने के लिए अपने कैलोरी सेवन को कम करना पहला कदम है क्योंकि आपका शरीर स्वाभाविक रूप से अपने अगले ऊर्जा स्रोत के रूप में अतिरिक्त वसा का उपयोग करेगा। आप उतनी कैलोरी का इस्केतेमाल करें जितनी आप बर्न कर सकते हैं  – सप्ताह के अधिकांश दिनों में या अपने जरुरत से कम कैलोरी का सेवन करने की कोशिश करें।

जांघों को कम करने में दौड़ना और चलना है लाभदायक

जांघों (थाई) को पतला करने का सबसे आसान उपाय दौड़ना और चलना है। जी हां आप दौड़कर और लंबी दूरी चलकर भी अपनी जांघों से अतिरिक्त वसा को कम कर सकते है। अपनी थाई को स्लिम करने के लिए आप नियमित रूप से दौड़ना और पैदल चलना शुरू कर दें, यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा।

एरोबिक व्यायाम आपकी आंतरिक जांघों और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी वसा जलाने में मदद करते हैं। सीढ़ी चढ़ना, तेज चलना, दौड़ना और नृत्य करना जैसे कुछ व्यायाम हृदय गति को बढ़ाते हैं और आपकी जांघ की मांसपेशियों को पतला करते हैं। इसलिए, सप्ताह में पाँच दिनों के लिए दिन में कम से कम 45 मिनट तक एरोबिक अभ्यास करने का प्रयास करें।

जांघों को पतला करने का उपाय एयर साइक्लिंग

यह जांघों से वसा जलाने का एक प्रभावी तरीका है। एयर साइक्लिंग आपके पेल्विक और घुटने के जोड़ों का भी ख्याल रखती है।

एयर साइक्लिंग करने के लिए अपनी पीठ के बल लेटें और छत की ओर देखें। अपने पैरों को 90 डिग्री तक उठाएं, अपने पैरों को साइक्लिंग की तरह हिलाना शुरू करें जैसे कि आप आगे की दिशा में साइकिल चला रहे हैं।
इसे 1 मिनट तक करें और फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे रखें और आराम करें। दोबारा अपने पैरों को 90 डिग्री तक ले जाएं और 1 मिनट के लिए उल्टी दिशा में वायु में साइकिल चलाना शुरू करें। जांघों को पतला करने के लिए इस एक्सरसाइज के सेट को 5 बार दोहराएं।

पैरों को पतला करने का तरीका आउटर थाई लेग लिफ्ट

जांघों को पतला करने के लिए आउटर थाई लेग लिफ्ट (Outer Thigh leg Lift) एक्सरसाइज बहुत ही लाभकारी होती है। आउटर थाई लेग लिफ्ट करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें। फिर दोनों हाथों को सामने लाएं और उनको आपस में मिला लें। अब अपने दाएं पैर को दायीं ओर सीधा करें। पैर को अधिकतम ऊंचाई तक ले जाएं और फिर नीचे लाएं। यह क्रिया आउटर थाई लेग लिफ्ट एक्सरसाइज है आप इसे दोनों पैरों से करें।

चेस्ट बढ़ाने के लिए डिप्स लगायें

अपने सीने को बढ़ाने के लिए डिप्स लगाना बहुत आसान तरीका है। शायद आपने सुना होगा कि अक्सर लोग अपने सीने को बढ़ाने के लिए डिप्स लगाने की सलाह देते है। किसी भी प्रकार की डिफेंस जॉब के लिए फिजिकल टेस्ट में डिप्स लगाना अनिवार्य होता है। आइये इसे करने की विधि को विस्तार से जानते है। डिप्स लगाने के लिए आप सबसे पहले समांतर डिप्स बार (parallel dip bars) को मजबूती से पकड़ें। अब हाथों पर जोर डालते हुए अपने शरीर को ऊपर उठायें और अपनी कोहनी को सीधा करें। आपका सिर और धड़ एक ही लाइन में सीधा रहना चाहिए।

थाई स्लिम करने के लिए डंकी किक करे

मोटी जांघों को कम करने लिए डंकी किक एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद होती है। डंकी किक एक्सरसाइज करने लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर घुटने टेक कर बैठ जाएं। अब अपने हाथों को आगे की ओर सीधा करके फर्श पर रखें और रीढ़ की हड्डी को भी पूरी तरह से सीधा रखें। इस स्थिति में आप एक डंकी की तरह दिखाई देगें। अब अपने दाएं पैरो को ऊपर नीचे करें। कुछ सेकंड के बाद यही पूरी प्रक्रिया बाएं पैर से करें।

थाई कम करने के उपाय साइड लेग लिफ्ट्स

मोटी और अतिरिक्त वसा वाली जांघों को पतला करने लिए साइड लेग लिफ्ट्स बहुत ही अच्छा व्यायाम है।  साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर दाहिनी ओर करवट लेकर सो जाएं और अपने दाएं हाथ से सिर को सहारा दें। अपने बाएं हाथ को कमर पर रखें और गर्दन को सीधा रखे हुए सामने देखें। अब शरीर को एक सीधी रेखा में रखें हुए, बाएं पैर को बिना मोड़े हुए ऊपर की ओर उठायें और फिर नीचे ले आयें। यह साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज है आप इसके कुछ रेप्स करने के बाद अपनी करवट बदल लें। अब बायीं करवट ले और पूरी क्रिया दूसरे पैर से दोहराहएं।

बदबूदार कपड़े और गंदे जूते पहन कर जिम में ना जायें

जिम जाते समय सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह याद रखें की कभी भी गंदे और बदबूदार कपड़े और जूते पहन कर जिम में ना जायें इससे अन्य व्यक्तियों को परेशानी हो सकती है साथ ही आपकी छवि भी ख़राब होगी और जिम के अंदर गन्दगी भी फैलेगी जिससे आपको और सभी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अपना सीना कैसे बढ़ाएं

चेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको अपनी छाती की पेक्टोरल मांसपेशियों (pectoral muscles) को विकसित करना होता है। इन मांसपेशियों को “पेक्स” (pecs) के रूप में जाना जाता है। यह पेक्स (pecs) छाती में सबसे बड़ी मांसपेशियां होती हैं जो वास्तव में कई छोटी-छोटी मांसपेशियां से मिलकर बनी होती हैं। यह लेटिसिमस डॉर्सी (latissimus dorsi) मांसपेशियों और कंधे के चारों ओर ट्रेपेज़ियस मांसपेशियों (trapezius muscle) सहित पेक्टोरल मांसपेशियों का समर्थन करती हैं।

जिम के पहले दिन हाइजीन का ख्याल रखें

जिम में एक्सरसाइज करते हुए पसीना आना तो आम बात है इसलिए जिम जाते समय अपने जिम बैग में तौलिया या नैपकिन रखना कभी ना भूलें। हमेशा एक एक्सरसाइज ख़त्म होने के बाद तौलिये से अच्छी तरह पसीना पोछना ना भूलें और ना ही पसीना पोछने के लिए किसी और का नैपकिन इस्तेमाल करें इससे इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है और कई गंभीर बीमारियाँ भी हो सकती है।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।