एक्सरसाइज करने के फायदे
इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अपने शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज एक अच्छा उपाय माना जाता हैं। स्वस्थ रहने के लिए जिस प्रकार एक संतुलित आहार की आवश्यकता होती है उसकी प्रकार एक मजबूत और फिट शरीर के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है। एक्सरसाइज या कसरत करना हमारे लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों तरह से फायदेमंद होता हैं। मॉर्निंग वर्कआउट करना आपके शरीर को दिनभर काम करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा दिलाने में सहायक होता है। आइये एक्सरसाइज करने के फायदे (Exercise Karne Ke Fayde) को विस्तार से जानते हैं।
- Read more about एक्सरसाइज करने के फायदे
- Log in to post comments
वजन कम करने के लिए बादाम प्रोटीन पाउडर
बादाम में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ होता है। इसमें कैलोरी (Calories) का स्तर निम्न होता है जिस कारण आपके शरीर को अधिक शक्ति मिलती है। बादाम में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। छोटी मुट्ठी बराबर बादाम में 6 ग्राम प्रोटीन होता है।
बादाम से प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए आपको बादाम के साथ आपको कुछ अन्य सामग्री की जरूरी होगी –
- Read more about वजन कम करने के लिए बादाम प्रोटीन पाउडर
- Log in to post comments
मोटापा कम करने के लिए ओट्स प्रोटीन पाउडर
हम अक्सर सुनते हैं कि सुबह नाश्ते में ओट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे दूध पाउडर के साथ खाने से हमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन भी मिलता है। ओट्स आसानी से पच जाता है और इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक होते हैं। ओट्स (Oats) में बीटा-ग्लूकॉन और मिनरल सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से हमें बचाते हैं।
घर पर वजन बढ़ाने के लिए और प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए आप निम्न सामग्री लें-
- Read more about मोटापा कम करने के लिए ओट्स प्रोटीन पाउडर
- Log in to post comments
दोबारा जिम जाने की टिप्स पौष्टिक आहार लें
जिम में बड़े बड़े उपकरणों की सहायता से एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर को पर्याप्त ऊर्जा की भी आवश्यकता होती है। आप वर्कआउट कर रहे होते हैं, तो आपकी मांसपेशियां एनर्जी के लिए अपने ग्लाइकोजन स्टोर का उपयोग करती हैं। इसके लिए आपको पौष्टिक आहार भरपूर मात्रा में लेना जरूरी होता है।
लंबे अंतराल के बाद व्यायाम करने के लिए आपको अपने भोजन में प्रोटीन, तरल और कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके लिए आप केला, नट्स, डेयरी प्रोडक्ट, प्रोटीन शेक, अंडे और चिकन का सेवन कर सकते है।
- Read more about दोबारा जिम जाने की टिप्स पौष्टिक आहार लें
- Log in to post comments
फिर से जिम जाने के टिप्स, कम वजन उठाएं
लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम के पहले दिन कभी भी भारी वेट उठाने या हैवी एक्सरसाइज करने से बचें। इससे आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है और चोट भी लग सकती है। इसलिए जिम के पहले दिन हमेशा हल्की एक्सरसाइज ही करें जैसे कार्डियो या ट्रेडमिल चलाना।
- Read more about फिर से जिम जाने के टिप्स, कम वजन उठाएं
- Log in to post comments
लंबे अंतराल के बाद व्यायाम के टिप्स धीरे-धीरे एक्सरसाइज करें
लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम जाने पर आपको धीरे-धीरे एक्सरसाइज करना चाहिए। यदि आप दूसरों को हेवी वजन उठाते देख कर खुद भी अधिक वजन उठाने का सोच रहे हो है तो ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको सबसे पहले लाइट वेट एक्सरसाइज से शुरूआत करना चाहिए। इसके लिए आप निम्न एक्सरसाइज को कर सकते है।
क्रंचेज (Crunches)
डंबेल-फ्लाइज (Dumbbell Flyes)
साइड फ्लाइज़ (Side Flyes)
वर्कआउट में अधिक गैप होने पर आप शुरूआत में चेस्ट प्रेस (Chest Press), डंबेल प्रेस (Dumbbell Press), लेग प्रेस (Leg Press) आदि एक्सरसाइज को करने से बचें।
लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम जाने की टिप्स
जिम को छोड़े अधिक समय हो जाने पर आप फिर से एक्सरसाइज करने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है जैसे –
अब आप एक बिगनर्स है।
आप अब पहले जितने पावरफुल नहीं हैं।
आपका स्टैमिना और एंड्यूरेंस पहले की तुलना में कम हो गया।
पहले की अपेक्षा सरल एक्सरसाइज से शुरूआत करे।
इन बातों को ध्यान में रख कर फिर जिम में वर्कआउट करना शुरू करें। एक्सरसाइज करने के लिए निम्न टिप्स को फॉलो करें।
- Read more about लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम जाने की टिप्स
- Log in to post comments
लंबे ब्रेक के बाद एक्सरसाइज करने की टिप्स
अगर आपके वर्कआउट रूटीन में लंबे समय का गैप हो गया है और आप लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम जाना है। यहाँ दी गई टिप्स आपके काम आ सकती है। वर्कआउट को लंबे समय के लिए छोड़ने के बाद दोबारा जिम ज्वाइन करना चाहते है तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
लंबे अंतराल के बाद व्यायाम में दोबारा उतने ही वजन को फिर से उठाना मुश्किल होता है। व्यायाम में ब्रेक के बाद आपका स्टैमिना और एंड्यूरेंस पहले की तुलना में काफी कम हो जाता है। इसलिए दोबारा एक्सरसाइज की शुरूआत करने के लिए आपको कुछ सावधानी को रखना बहुत ही जरूरी होता है।
- Read more about लंबे ब्रेक के बाद एक्सरसाइज करने की टिप्स
- Log in to post comments
ग्लूटियस
ग्लूटल मांसपेशियां तीन मांसपेशियों ग्लूटस मैक्सिमस, ग्लूटस मेडियस और ग्लूटस मिनिमस का समूह होती हैं जो नितंब बनाती हैं। तीन मांसपेशियां इलियम (ilium) और त्रिकास्थि (sacrum) से उत्पन्न होती हैं और फीमर पर सम्मिलित होती हैं।
- Read more about ग्लूटियस
- Log in to post comments
लेग वर्कआउट करने के फायदे रनिंग में
लेग वर्कआउट एथलीटों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका कारण यह है कि लेग एक्सरसाइज करने से पैरों में मजबूती आती है और एनर्जी मिलती है। जिसके कारण हायर जंप करने और कोर्ट या फील्ड में खेलने वाले खिलाड़ियों की खेल क्षमता बढ़ती है।
- Read more about लेग वर्कआउट करने के फायदे रनिंग में
- Log in to post comments
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।