ताकतवर बनने के घरेलू उपाय भांग के बीज
भांग के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है। स्वस्थ वसा होने के कारण नियमित रूप से भांग के बीजों की बहुत ही कम मात्रा का सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी होता है। यह लंबे समय तक ऊर्जा प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका है। आप इन्हें सलाद, स्मूदी और अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। हालांकि भांग एक नशीला पदार्थ होता है। इसलिए इन बीजों का बहुत ही कम मात्रा में सेवन किया जाना चाहिए। साथ ही आपको इनका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।
- Read more about ताकतवर बनने के घरेलू उपाय भांग के बीज
- Log in to post comments
जॉगिंग की शुरूआत करने के पहले सप्ताह में
जॉगिंग की शुरूआत करने के लिए पहले आप 6 मिनट तक चलें, फिर धीरे-धीरे 1 मिनट के लिए जॉगिंग करें। और दोबारा फिर 1 मिनट के लिए चलें और 1 मिनट के लिए जॉगिंग करें। जब तक आप थक नहीं जाते, तब तक इन अंतरालों को दोहराएं। शरीर का ठंडा होने के लिए 5 मिनट तक चलें।
- Read more about जॉगिंग की शुरूआत करने के पहले सप्ताह में
- Log in to post comments
रस्सी कूदना
आप रस्सी कूदकर भी अपने स्टेमिना को बढ़ा सकते है। यह आपको दिल पंप करता है और आपके हाथ और पैर दोनों पर काम करता है। इसमें आपको दोनों हाथों को घुमाते हुए एक या दो इंच जमीन से ऊपर कूदना है। स्टेमिना बढ़ाने के लिए रस्सी कूद आप एक-एक मिनिट करके 10 मिनट तक करने कोशिश करें।
इसके अलावा आप अन्य एक्सरसाइज को करके अपने स्टेमिना को बढ़ा सकते हैं जैसे –
बाइसेप्स एक्सरसाइज – Biceps exercises
ट्राइसेप्स एक्सरसाइज –Triceps exercises
एब्डोमिनल एक्सरसाइज – Abdominal exercise
ग्लूट्स एक्सरसाइज – Glutes exercise
- Read more about रस्सी कूदना
- Log in to post comments
रनिंग
अपनी सहनशक्ति बढ़ाने के लिए आप रनिंग जैसी एक्सरसाइज को कर सकते हैं। रनिंग में आप स्प्रिंटिंग कर सकते हैं जो कि एक प्रकार से तेज दौड़ना है। अपने स्टेमिना को बढ़ाने एक लिए आप नियमित रूप से कम से कम 30 मिनिट की जॉगिंग पर जा सकते हैं। इसके साथ आप सुबह-सुबह वाकिंग पर भी जा कर अपने स्टेमिना को बढ़ा सकते हैं
- Read more about रनिंग
- Log in to post comments
साइकिलिंग
स्टेमिना को बढ़ाने के लिए साइकिलिंग एक्सरसाइज बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं। साइकिलिंग कार्डियो एक्सरसाइज का एक प्रमुख हिस्सा है। आप इस व्यायाम को करने के लिए इनडोर साइकिलिंग या स्पिन क्लास को भी कर सकते हैं। आप इस एक्सरसाइज से कम समय में अधिक कैलोरी भी जला सकते हैं।
- Read more about साइकिलिंग
- Log in to post comments
निम्न सावधानियां शीर्षासन करते समय बरतें
यदि आपको उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, सेरेब्रल या कोरोनरी थ्रॉम्बोसिस एवं ग्लूकोमा (glaucoma) की समस्या है तो शीर्षासन का अभ्यास न करें।
सिर में ब्लड हेमरेज की समस्या, किडनी का रोग और स्लिप डिस्क की समस्या हो तो इस आसन का अभ्यास (practice) करने से बचें।
यदि आपका पेट पूरी तरह से भरा (full stomach) हो, शरीर में थकान हो, सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या हो तो इस आसन का अभ्यास न करें।
शीर्षासन का अंतिम मुद्रा में शरीर को उर्ध्वाधर रखें और पीछे या आगे की ओर न झुकाएं अन्यथा शरीर का बैलेंस बिगड़ सकता है और आपको चोट भी लग सकती है।
- Read more about निम्न सावधानियां शीर्षासन करते समय बरतें
- Log in to post comments
हनुमानासन करने के फायदे
यह शरीर के ऊपरी हिस्से का आसन है जिसमे पूरे शरीर एवं पेट की मांसपेशियों (abdominal muscles) का मसाज हो जाता है। इस आसन को करने से स्वास्थ को विभिन्न फायदे होते हैं।
- Read more about हनुमानासन करने के फायदे
- Log in to post comments
शीर्षासन कितनी देर तक करें
शीर्षासन के अभ्यास की अवधि हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। शुरूआत में करीब 30 सेकेंड तक शीर्षासन का अभ्यास करना चाहिए। लेकिन सामान्य रूप से 1 मिनट से 5 मिनट तक शीर्षासन का अभ्यास किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति कई वर्षों से लगातार शीर्षासन का अभ्यास कर रहा हो तो वह 30 मिनट तक शीर्षासन का अभ्यास कर सकता है। शुरूआत में जो लोग 30 सेकेंड इस आसन का अभ्यास करते हैं वे कुछ दिनों बाद इस आसन के अभ्यास की अवधि (duration) बढ़ाकर 5 मिनट कर सकते हैं।
- Read more about शीर्षासन कितनी देर तक करें
- Log in to post comments
सिर दर्द दूर करने में शीर्षासन के फायदे
प्रतिदिन सुबह शांत वातावरण में शीर्षासन का अभ्यास करने से दिमाग शांत रहता है और चिंता, तनाव, सिरदर्द, डिप्रेशन एवं माइग्रेन की समस्या दूर हो जाती है। यह आसन यादाश्त बढ़ाने में भी मदद करता है। यदि आप नींद न आने की समस्या (Insomnia) से पीड़ित हैं तो शीर्षासन करने से यह समस्या पूरी तरह दूर हो जाती है।
- Read more about सिर दर्द दूर करने में शीर्षासन के फायदे
- Log in to post comments
हनुमानासन के फायदे, करने का तरीका और सावधानियां
जानिए हनुमानासन करने के फायदे, हनुमानासन करने का तरीका, और सावधानियों के बारे में। हनुमानासन संस्कृत का एक शब्द है जहां हनुमान का अर्थ बंदर (monkey) और आसन का अर्थ मुद्रा (Pose) है। अंग्रेजी में इस आसन को मंकी पोज (Monkey pose) कहा जाता है। हनुमानासन का नाम हिंदू देवता हनुमान के नाम पर रखा गया है जिन्हें बंदर (monkey) का अवतार माना जाता है। यह एक इंटरमीडिएट स्तर का योग मुद्रा है जिसमें बजरंगबली की मुद्रा में शरीर को मोड़ते हैं। इस आसन की प्रारंभिक मुद्रा थोड़ी चुनौतीपूर्ण होती है क्योंकि इसमें शरीर को लचीला भी करना होता है। यह आसन जमीन पर आराम से बैठकर किया जाता है और लगातार सांस लेने और छो
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।