जांघों को पतला करने का उपाय एयर साइक्लिंग
यह जांघों से वसा जलाने का एक प्रभावी तरीका है। एयर साइक्लिंग आपके पेल्विक और घुटने के जोड़ों का भी ख्याल रखती है।
एयर साइक्लिंग करने के लिए अपनी पीठ के बल लेटें और छत की ओर देखें। अपने पैरों को 90 डिग्री तक उठाएं, अपने पैरों को साइक्लिंग की तरह हिलाना शुरू करें जैसे कि आप आगे की दिशा में साइकिल चला रहे हैं।
इसे 1 मिनट तक करें और फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे रखें और आराम करें। दोबारा अपने पैरों को 90 डिग्री तक ले जाएं और 1 मिनट के लिए उल्टी दिशा में वायु में साइकिल चलाना शुरू करें। जांघों को पतला करने के लिए इस एक्सरसाइज के सेट को 5 बार दोहराएं।
- Read more about जांघों को पतला करने का उपाय एयर साइक्लिंग
- Log in to post comments
पैरों को पतला करने का तरीका आउटर थाई लेग लिफ्ट
जांघों को पतला करने के लिए आउटर थाई लेग लिफ्ट (Outer Thigh leg Lift) एक्सरसाइज बहुत ही लाभकारी होती है। आउटर थाई लेग लिफ्ट करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें। फिर दोनों हाथों को सामने लाएं और उनको आपस में मिला लें। अब अपने दाएं पैर को दायीं ओर सीधा करें। पैर को अधिकतम ऊंचाई तक ले जाएं और फिर नीचे लाएं। यह क्रिया आउटर थाई लेग लिफ्ट एक्सरसाइज है आप इसे दोनों पैरों से करें।
- Read more about पैरों को पतला करने का तरीका आउटर थाई लेग लिफ्ट
- Log in to post comments
चेस्ट बढ़ाने के लिए डिप्स लगायें
अपने सीने को बढ़ाने के लिए डिप्स लगाना बहुत आसान तरीका है। शायद आपने सुना होगा कि अक्सर लोग अपने सीने को बढ़ाने के लिए डिप्स लगाने की सलाह देते है। किसी भी प्रकार की डिफेंस जॉब के लिए फिजिकल टेस्ट में डिप्स लगाना अनिवार्य होता है। आइये इसे करने की विधि को विस्तार से जानते है। डिप्स लगाने के लिए आप सबसे पहले समांतर डिप्स बार (parallel dip bars) को मजबूती से पकड़ें। अब हाथों पर जोर डालते हुए अपने शरीर को ऊपर उठायें और अपनी कोहनी को सीधा करें। आपका सिर और धड़ एक ही लाइन में सीधा रहना चाहिए।
- Read more about चेस्ट बढ़ाने के लिए डिप्स लगायें
- Log in to post comments
थाई स्लिम करने के लिए डंकी किक करे
मोटी जांघों को कम करने लिए डंकी किक एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद होती है। डंकी किक एक्सरसाइज करने लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर घुटने टेक कर बैठ जाएं। अब अपने हाथों को आगे की ओर सीधा करके फर्श पर रखें और रीढ़ की हड्डी को भी पूरी तरह से सीधा रखें। इस स्थिति में आप एक डंकी की तरह दिखाई देगें। अब अपने दाएं पैरो को ऊपर नीचे करें। कुछ सेकंड के बाद यही पूरी प्रक्रिया बाएं पैर से करें।
- Read more about थाई स्लिम करने के लिए डंकी किक करे
- Log in to post comments
थाई कम करने के उपाय साइड लेग लिफ्ट्स
मोटी और अतिरिक्त वसा वाली जांघों को पतला करने लिए साइड लेग लिफ्ट्स बहुत ही अच्छा व्यायाम है। साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर दाहिनी ओर करवट लेकर सो जाएं और अपने दाएं हाथ से सिर को सहारा दें। अपने बाएं हाथ को कमर पर रखें और गर्दन को सीधा रखे हुए सामने देखें। अब शरीर को एक सीधी रेखा में रखें हुए, बाएं पैर को बिना मोड़े हुए ऊपर की ओर उठायें और फिर नीचे ले आयें। यह साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज है आप इसके कुछ रेप्स करने के बाद अपनी करवट बदल लें। अब बायीं करवट ले और पूरी क्रिया दूसरे पैर से दोहराहएं।
- Read more about थाई कम करने के उपाय साइड लेग लिफ्ट्स
- Log in to post comments
बदबूदार कपड़े और गंदे जूते पहन कर जिम में ना जायें
जिम जाते समय सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह याद रखें की कभी भी गंदे और बदबूदार कपड़े और जूते पहन कर जिम में ना जायें इससे अन्य व्यक्तियों को परेशानी हो सकती है साथ ही आपकी छवि भी ख़राब होगी और जिम के अंदर गन्दगी भी फैलेगी जिससे आपको और सभी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अपना सीना कैसे बढ़ाएं
चेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको अपनी छाती की पेक्टोरल मांसपेशियों (pectoral muscles) को विकसित करना होता है। इन मांसपेशियों को “पेक्स” (pecs) के रूप में जाना जाता है। यह पेक्स (pecs) छाती में सबसे बड़ी मांसपेशियां होती हैं जो वास्तव में कई छोटी-छोटी मांसपेशियां से मिलकर बनी होती हैं। यह लेटिसिमस डॉर्सी (latissimus dorsi) मांसपेशियों और कंधे के चारों ओर ट्रेपेज़ियस मांसपेशियों (trapezius muscle) सहित पेक्टोरल मांसपेशियों का समर्थन करती हैं।
- Read more about अपना सीना कैसे बढ़ाएं
- Log in to post comments
जिम के पहले दिन हाइजीन का ख्याल रखें
जिम में एक्सरसाइज करते हुए पसीना आना तो आम बात है इसलिए जिम जाते समय अपने जिम बैग में तौलिया या नैपकिन रखना कभी ना भूलें। हमेशा एक एक्सरसाइज ख़त्म होने के बाद तौलिये से अच्छी तरह पसीना पोछना ना भूलें और ना ही पसीना पोछने के लिए किसी और का नैपकिन इस्तेमाल करें इससे इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है और कई गंभीर बीमारियाँ भी हो सकती है।
- Read more about जिम के पहले दिन हाइजीन का ख्याल रखें
- Log in to post comments
शरीर की एनर्जी बढ़ाने का तरीका है गुड़
गन्ने के रस से बने गुड़ का नियमित सेवन आपके शरीर में ऊर्जा लेवल को बढ़ा सकता है। आप अपने शरीर की सहनशक्ति और स्टैमिना को बढ़ाने के लिए अपने दैनिक आहार में गुड़ की थोड़ी सी मात्रा शामिल कर सकते हैं। गुड़ में आयरन, मैंगनीज, पोटेशियम और कॉपर की अच्छी मात्रा होती है। ये सभी घटक धीरज स्तर को उच्च रखने में सहायक होते हैं।
- Read more about शरीर की एनर्जी बढ़ाने का तरीका है गुड़
- Log in to post comments
महिलाएं वजन कम करने के लिए प्रोसेस्ड फूड्स से बचें
वजन को कम करने के लिए महिलाएं प्रोसेस्ड जंक फूड्स से बचने का प्रयास करें। हमेशा उन खाद्य पदार्थों से बचें जो अत्यधिक साफ़ किये (highly cleaned) गए होते हैं। संपूर्ण खाद्य (Whole Foods) पदार्थों पर आधारित एक साधारण आहार खाना आपके के लिए सहायक हो सकता है। ये खाद्य पदार्थ बहुत अधिक पेट भरने वाले होते हैं, और बहुत अधिक भूख लगने के बिना कम कैलोरी खाने के लिए आसान बनाते हैं।
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।