ठीक से नींद नहीं आती तो करें बद्ध कोणासन योग

बद्ध कोणासन योग को तितली आसन के नाम से भी जाना जाता हैं। थकान को मिटाने और रात में अच्छी नींद के लिए आप बद्ध कोणासन योग को करें। साथ ही यह योग इनर थाई, घुटनों और पैरों के ज्वॉइंट्स को दर्द से राहत देता है। जिसके कारण से नींद अच्छी आती है।

स्वस्थ नींद के लिए योग विपरीत करनी

विपरीत करनी योग एक आरामदायक योग है। गहरी नींद के लिए इस योग को करना अच्छा माना जाता है। यह थकान और तनाव को कम करता है। यह रक्तचाप को भी कम करता है और इससे अनिद्रा की समस्या खत्म हो जाती है। विपरीत करनी योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर दीवार की ओर पैर करके सीधे लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को ऊपर उठा के दीवार पर रखें और अपनी पीठ को जमींन पर ही रहने दें। इस स्थिति में आपकी कमर पर 90 डिग्री का कोण बनेगा। अपने दोनों हाथों को फर्श पर सीधा रखें। इस मुद्रा में 5 से 15 मिनट तक बने रहें।

गहरी नींद के लिए योग उत्तानासन

यदि आप रात में ठीक से नींद लेना चाहते है तो इसके लिए उत्तानासन योग बहुत माना जाता है। यह योग आपको तनाव मुक्त रखने में मदद करता है। उत्तानासन करने से नर्वस सिस्टम ठीक करके शरीर में रक्त का संचार को बढ़ता है। उत्तानासन योग करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें और अपने दोनों हाथों को ऊपर सीधा कर लें। अब धीरे-धीरे सामने को ओर कमर से नीचे झुकते जाएं और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस आसन में आप 60 से 90 सेकंड के लिए रहें फिर आसन से बाहर आयें।

अच्छी नींद के लिए योग बालासन

बालासन योग जिसको हम चाइल्ड पोज़ के नाम से भी जानते हैं। यह योग तनाव को कम करके मानसिक शांति प्रदान करता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती हैं। यह एक आरामदायक मुद्रा है जो नर्वस सिस्टम को ठीक करता है। इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर वज्रासन में या घुटने टेक के बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे अपने सिर को झुकाते जाएं और जमीन पर सिर को रखें। अपने दोनों हाथों को सामने की ओर सीधे करके फर्श पर रखें। इस आसन में आप कम से कम 2 से 3 मिनिट रहने का प्रयास करें। यह आसन कमर दर्द को ठीक करता हैं और साथ ही आपकी मासिक थकान को कम करने में मदद करता हैं।

नींद के लिए योग आसन

योग का नींद पर सकारात्मक प्रभाव पाया गया है और यह एक अच्छी नींद के लिए बेहतर घरेलू उपचारों में से एक है। योग करने से तनाव कम होता है, शारीरिक कार्य क्षमता में सुधार होता है। योग करने से रात को नींद आने में मदद मिलती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है। यदि आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है तो निम्न योगासन रोजाना करें, इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा मिलेगा।

ठीक से नींद नहीं आती तो रोजाना करें ये योगासन, कुछ ही दिनों में मिलेगा फायदा

अच्छी और गहरी रात की नींद एक स्वस्थ आहार के बराबर महत्वपूर्ण है। आज कल की तनाव भरी जिंदगी में लोग अच्छी तरह से नींद नहीं ले पाते हैं। जिससे हमारे शरीर को पूरी तरह से आराम नहीं मिल पता है और वह कई प्रकार कि बिमारियों का कारण भी बन जाता हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि खराब नींद का आपके हार्मोन, व्यायाम प्रदर्शन (exercise performance) और मस्तिष्क के कार्य पर बहुत ही ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नींद पूरी ना होने से आपका वजन बढ़ने लगता है जो कई तरह की गंभीर बीमारी होने के खतरे की संभावना को बढ़ा सकता है।

🍑 Toning Glutes 🍑 Yoga and Morning Stretching | VICKY ROSS

Hey everybody! Lets train together) You need to focus on your glutes all the time during this workout, focus on every single inch in your booty and thighs and always squeeze and engage your booty as much as you can. We use resistance band. Feel free to add ankle weights. The order of exercises: 1. Sitting abductor 20/3 2. Squat abductor 20/3 3. Standing abduction (left) 15/3 4. Standing abduction (right) 15/3 5. Fire Hydrant (right) 15/3 6. Fire Hydrant ( left) 15/3 7. Opening hips 15/3 8. Side lunge lift (left) 15/3 9. Side lunge lift (right) 15/3 10.

OSHO: I Do Not Believe in Believing

Did you ever ask yourself why all the religions of the world insist on believing, believing firmly, totally, passionately? Perhaps they have a suspicion, a good reason – that with a little intelligent inquiry, their foundations might not look so solid after all? “Nobody asks me, "Do you believe in the rose-flower?" There is no need. You can see: the rose-flower is there or it is not there. Only fictions, not facts, have to be believed. God is the greatest fiction that man has created.

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।