हार्ट अटैक से बचने के लिए योग वृक्षासन

दिल का दौरा पड़ने से बचाने में वृक्षासन योग आपकी मदद कर सकता है। हार्ट अटैक से बचने के लिए ट्री पोज बहुत ही अच्छा माना जाता है। वृक्षासन में व्यक्ति की स्थिति एक वृक्ष के सामान दिखाई देती है।

हार्ट अटैक से बचाए त्रिकोणासन योग

जो व्यक्ति त्रिकोणासन योग करते है उन लोगों को हार्ट अटैक की संभावना कम होती है। त्रिकोणासन योग करने से हमारे हृदय में पर्याप्त मात्रा में रक्त और ऑक्सीजन को ले जाने में मदद करता है। त्रिकोणासन को करने वाले व्यक्ति की स्थिति एक त्रिकोण के समान दिखाई देती हैं। यह आसन दिल से संबंधित सभी प्रकार की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह आसन पैरों को मजबूत करने और पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं।

हृदय आघात से बचने के लिए योग वीरभद्रासन

वीरभद्रासन योग हमारे दिल की धमनियों में रक्त के थक्का को नहीं जमने देता है जो कि हार्ट अटैक यानि हृदय आघात का मुख्य कारण है। वीरभद्रासन योग आपके शरीर के लिए एक अच्छे व्यायाम के रूप में जाना जाता हैं।

हार्ट स्ट्रोक के लिए योग सेतुबंध आसन

हृदय संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं के लिए जैसे हार्ट अटैक या हार्ट स्ट्रोक के लिए सेतुबंध योग आसन बहुत ही लाभदायक होता है। सेतुबंध आसन में आपका शरीर एक ब्रिज के समान दिखाई देता हैं। यह आसन आपको हृदय से संबंधित रोगों से बचाता हैं। इसके अलावा यह पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद करता हैं।

हृदय आघात से बचने के लिए योग ताड़ासन

न‍ियमित योग को अपना कर हार्ट अटैक का सामना किया जा सकता है। हृदय आघात यानि हार्ट अटैक से बचने के लिए ताड़ासन योग बहुत ही फायदेमंद होता है। यह मुद्रा आपको एक पहाड़ के सामान स्थिर रहना सिखाती हैं। यह योग हृदय रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

हार्ट अटैक से बचने के लिए योग उत्तानासन

उत्तानासन योग हार्ट अटैक से बचने के लिए बहुत ही अच्छा है। इस आसन को करने में आपके हाथ, पैर को छूते हैं। यह आसन आपके दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। उत्तानासन हृदय में होने होने वाले अनेक प्रकार के रोगों से हमें बचाता हैं। पेट के वजन को कम करने के लिए उत्तानासन एक अच्छा आसन हैं।

इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें और दोनों हाथों को ऊपर सीधा कर लें, अब धीरे-धीरे कमर से नीचे झुकते जाएं और अपने दोनों हाथों से पैर के पंजों को पकड़े।
इस मुद्रा में आप 60 से 90 सेकंड के लिए रहें।

हार्ट अटैक से बचने के लिए योग

 हार्ट अटैक से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि योग करने के साथ अपनी सभी गलत आदतों को सुधाकर हैल्दी लाइफस्टाइल चुनें। हार्ट अटैक यानि हृदय आघात एक बहुत ही गंभीर समस्या है इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। दिल हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है इसलिए इसे स्वस्थ रखना बहुत ही आवश्यक है। यह हमारे शरीर के सबसे व्यस्त हिस्से में से एक है। आप साँस भले ही एक-दो मिनट के लिए रोक सकते हैं पर दिल अपना काम करना नहीं छोड़ सकता। हमारे दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए और इसे हार्ट अटैक से बचने के लिए योग बहुत ही लाभदायक है। तनाव, चिंता, ख़राब आहार भी आपके हृदय से संबंधित समस्या का कारण बन सकता है। कुछ अ

OSHO: Listening With Silence Can Transform Your Being

"Who is listening to me? Is it just your mind? If it is just your mind it is not going to transform your being." ============================================ Get access to a new complete Osho talk video everyday. Plus a collection of talks on subjects that matter to you: love, meditation, psychology, emotions, sex, money, power and many others. Sign up to enjoy all this and more!

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।