जांघों को पतला करने का उपाय एयर साइक्लिंग

यह जांघों से वसा जलाने का एक प्रभावी तरीका है। एयर साइक्लिंग आपके पेल्विक और घुटने के जोड़ों का भी ख्याल रखती है।

एयर साइक्लिंग करने के लिए अपनी पीठ के बल लेटें और छत की ओर देखें। अपने पैरों को 90 डिग्री तक उठाएं, अपने पैरों को साइक्लिंग की तरह हिलाना शुरू करें जैसे कि आप आगे की दिशा में साइकिल चला रहे हैं।
इसे 1 मिनट तक करें और फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे रखें और आराम करें। दोबारा अपने पैरों को 90 डिग्री तक ले जाएं और 1 मिनट के लिए उल्टी दिशा में वायु में साइकिल चलाना शुरू करें। जांघों को पतला करने के लिए इस एक्सरसाइज के सेट को 5 बार दोहराएं।

पैरों को पतला करने का तरीका आउटर थाई लेग लिफ्ट

जांघों को पतला करने के लिए आउटर थाई लेग लिफ्ट (Outer Thigh leg Lift) एक्सरसाइज बहुत ही लाभकारी होती है। आउटर थाई लेग लिफ्ट करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें। फिर दोनों हाथों को सामने लाएं और उनको आपस में मिला लें। अब अपने दाएं पैर को दायीं ओर सीधा करें। पैर को अधिकतम ऊंचाई तक ले जाएं और फिर नीचे लाएं। यह क्रिया आउटर थाई लेग लिफ्ट एक्सरसाइज है आप इसे दोनों पैरों से करें।

चेस्ट बढ़ाने के लिए डिप्स लगायें

अपने सीने को बढ़ाने के लिए डिप्स लगाना बहुत आसान तरीका है। शायद आपने सुना होगा कि अक्सर लोग अपने सीने को बढ़ाने के लिए डिप्स लगाने की सलाह देते है। किसी भी प्रकार की डिफेंस जॉब के लिए फिजिकल टेस्ट में डिप्स लगाना अनिवार्य होता है। आइये इसे करने की विधि को विस्तार से जानते है। डिप्स लगाने के लिए आप सबसे पहले समांतर डिप्स बार (parallel dip bars) को मजबूती से पकड़ें। अब हाथों पर जोर डालते हुए अपने शरीर को ऊपर उठायें और अपनी कोहनी को सीधा करें। आपका सिर और धड़ एक ही लाइन में सीधा रहना चाहिए।

थाई स्लिम करने के लिए डंकी किक करे

मोटी जांघों को कम करने लिए डंकी किक एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद होती है। डंकी किक एक्सरसाइज करने लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर घुटने टेक कर बैठ जाएं। अब अपने हाथों को आगे की ओर सीधा करके फर्श पर रखें और रीढ़ की हड्डी को भी पूरी तरह से सीधा रखें। इस स्थिति में आप एक डंकी की तरह दिखाई देगें। अब अपने दाएं पैरो को ऊपर नीचे करें। कुछ सेकंड के बाद यही पूरी प्रक्रिया बाएं पैर से करें।

थाई कम करने के उपाय साइड लेग लिफ्ट्स

मोटी और अतिरिक्त वसा वाली जांघों को पतला करने लिए साइड लेग लिफ्ट्स बहुत ही अच्छा व्यायाम है।  साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर दाहिनी ओर करवट लेकर सो जाएं और अपने दाएं हाथ से सिर को सहारा दें। अपने बाएं हाथ को कमर पर रखें और गर्दन को सीधा रखे हुए सामने देखें। अब शरीर को एक सीधी रेखा में रखें हुए, बाएं पैर को बिना मोड़े हुए ऊपर की ओर उठायें और फिर नीचे ले आयें। यह साइड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज है आप इसके कुछ रेप्स करने के बाद अपनी करवट बदल लें। अब बायीं करवट ले और पूरी क्रिया दूसरे पैर से दोहराहएं।

बदबूदार कपड़े और गंदे जूते पहन कर जिम में ना जायें

जिम जाते समय सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह याद रखें की कभी भी गंदे और बदबूदार कपड़े और जूते पहन कर जिम में ना जायें इससे अन्य व्यक्तियों को परेशानी हो सकती है साथ ही आपकी छवि भी ख़राब होगी और जिम के अंदर गन्दगी भी फैलेगी जिससे आपको और सभी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अपना सीना कैसे बढ़ाएं

चेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको अपनी छाती की पेक्टोरल मांसपेशियों (pectoral muscles) को विकसित करना होता है। इन मांसपेशियों को “पेक्स” (pecs) के रूप में जाना जाता है। यह पेक्स (pecs) छाती में सबसे बड़ी मांसपेशियां होती हैं जो वास्तव में कई छोटी-छोटी मांसपेशियां से मिलकर बनी होती हैं। यह लेटिसिमस डॉर्सी (latissimus dorsi) मांसपेशियों और कंधे के चारों ओर ट्रेपेज़ियस मांसपेशियों (trapezius muscle) सहित पेक्टोरल मांसपेशियों का समर्थन करती हैं।

जिम के पहले दिन हाइजीन का ख्याल रखें

जिम में एक्सरसाइज करते हुए पसीना आना तो आम बात है इसलिए जिम जाते समय अपने जिम बैग में तौलिया या नैपकिन रखना कभी ना भूलें। हमेशा एक एक्सरसाइज ख़त्म होने के बाद तौलिये से अच्छी तरह पसीना पोछना ना भूलें और ना ही पसीना पोछने के लिए किसी और का नैपकिन इस्तेमाल करें इससे इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है और कई गंभीर बीमारियाँ भी हो सकती है।

शरीर की एनर्जी बढ़ाने का तरीका है गुड़

गन्‍ने के रस से बने गुड़ का नियमित सेवन आपके शरीर में ऊर्जा लेवल को बढ़ा सकता है। आप अपने शरीर की सहनशक्ति और स्‍टैमिना को बढ़ाने के लिए अपने दैनिक आहार में गुड़ की थोड़ी सी मात्रा शामिल कर सकते हैं। गुड़ में आयरन, मैंगनीज, पोटेशियम और कॉपर की अच्‍छी मात्रा होती है। ये सभी घटक धीरज स्‍तर को उच्‍च रखने में सहायक होते हैं।

महिलाएं वजन कम करने के लिए प्रोसेस्ड फूड्स से बचें

वजन को कम करने के लिए महिलाएं प्रोसेस्ड जंक फूड्स से बचने का प्रयास करें। हमेशा उन खाद्य पदार्थों से बचें जो अत्यधिक साफ़ किये (highly cleaned) गए होते हैं। संपूर्ण खाद्य (Whole Foods) पदार्थों पर आधारित एक साधारण आहार खाना आपके के लिए सहायक हो सकता है। ये खाद्य पदार्थ बहुत अधिक पेट भरने वाले होते हैं, और बहुत अधिक भूख लगने के बिना कम कैलोरी खाने के लिए आसान बनाते हैं।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।