चेस्ट बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

चेस्ट बढ़ाने के लिए पुशअप एक्सरसाइज – Push-ups Exercise for chest muscles in Hindi
सीना बढ़ाने के लिए व्यायाम बारबेल बेंच प्रेस एक्सरसाइज – Barbell bench press Exercise for chest muscles in Hindi
चेस्ट बढ़ाने के तरीके चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज – Chest press Exercise for chest muscles in Hindi
चेस्ट बढ़ाने की एक्सरसाइज पीईसी डेक – Pec deck Exercise for chest muscles in Hindi
सीना चौड़ा करने का घरेलू नुस्खा केबल फ्लाई एक्सरसाइज – Cable fly Exercise for chest muscles in Hindi
चेस्ट बढ़ाने के लिए डिप्स लगायें – Chest badhane ke liye exercise Dips in Hindi

चेस्ट (सीना) कैसे बनाएं या बढ़ाये एक्सरसाइज और तरीके

चेस्ट (सीना) को बढ़ाने का सबसे अच्छा और आसान उपाय एक्सरसाइज है। किसी भी पुरुष को आकर्षक दिखने के लिए उसका चौड़ा सीना बहुत ही आवश्यक होता है। चौड़ा सीना बनाना पुरुषों का सपना होता है क्योंकि इससे उनके शरीर को बहुत अच्छा शेप मिलता है। पुरुषों के चेस्ट को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के व्यायाम उपलब्ध है पर उनको करने की लोगों के पास पूर्ण जानकारी नहीं होती है। सीने की मांसपेशियां दैनिक कार्यों जैसे वजन उठाना, वस्तु को धक्का देना आदि में आपकी मदद करती हैं। इसके साथ आपकी शारीरिक शक्ति में भी सुधार करती हैं। अपने चेस्ट को बढ़ाने के लिए सीने में पायी जाने वाली पेक्टोरल मांसपेशियों (pectoral muscles) को बाह

जांघ पतली करने के उपाय फायर हाईड्रेन्ट एक्सरसाइज

फायर हाईड्रेन्ट एक्सरसाइज आपकी जांघों के फैट को जलाने के लिए जानी जाती है। इसे करने लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर घुटने टेक कर बैठ जाएं। अब अपने हाथों को आगे की ओर सीधा करके फर्श पर रखें और रीढ़ की हड्डी को भी पूरी तरह से सीधा रखें। फिर अपने दाएं पैर को बाहर की (दायीं) ओर फैलाएं और फिर नीच लाएं। इस क्रिया को आप बार-बार दोनों पैरों से दोहराहएं।

जांघों को पतला करने का उपाय इनर थिग पल्स एक्सरसाइज

इनर थिग पल्स (Inner Thigh Pulses) एक्सरसाइज आपकी आंतरिक जांघों को लक्षित करने के लिए बहुत ही अच्छा मानी जाती है। इनर थिग पल्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर दाहिनी ओर करवट लेकर सो जाएं और अपने दाएं हाथ से अपने सिर को सहारा दें। बाएं हाथ की मदद से बाएं पैर को मोड़ कर दायं पैर की जांघ से आगे की ओर रखें और हाथ से पकड़े रहें। अब अपने दाएं पैर को ऊपर नीचे करें। आप यही पूरी प्रक्रिया बायीं ओर करवट लेकर भी करें।

जांघों को पतला करने का उपाय लेग रेसेस एक्सरसाइज

लेग रेसेस एक्सरसाइज करके आप आसानी से जांघों को कम कर सकते है। लेग रेसेस एक्सरसाइज आपकी कोर को मजबूत करने के लिए अच्छा व्यायाम है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पहले फर्श पर एक्सरसाइज मैट को बिछा कर उस पर सीधे लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को शरीर के समान्तर फर्श पर सीधा रखें। अब अपने दोनों पैरों को एक साथ उठायें और कमर पर 90 डिग्री कोण बनायें। फिर धीर-धीरे दोनों पैरों को जमीन पर वापस ले आयें। यह क्रिया को आप बार-बार दोहराहएं। लेग रेसेस एक्सरसाइज के 10 रेप्स के 3 सेट करें। यह लेग रेसेस एक्सरसाइज आपकी थाई को पलता करती है।

जांघों की चर्बी घटाने के उपाय प्ली स्क्वाट एक्सरसाइज

मोटी जांघों को पतला करने के लिए और प्ली स्क्वाट (Plie Squat) करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच एक से दो फुट की दूरी रखें और दोनों पैरों की उँगलियों को तिरछे (लगभग 45 डिग्री) बाहर की ओर रखें। अपने दोनों हाथों को दाई और बायीं ओर सीधा कर लें। अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें और नीचे की ओर झुकें। अपने हिप्स को फर्श के समान्तर लाने का प्रयास करें। इस दौरान अपनी रीढ़ की हड्डी और गर्दन को पूरी तरह से सीधा रखें। आप इस एक्सरसाइज को कुछ सेकंड तक करने का प्रयास करे और फिर अपने दोनों पैरों को सीधा करके अपनी प्रारंभिक अवस्था में आयें। प्ली स्क्वाट (Plie Squat) एक्सरसाइज

जांघ पतली करने के लिए एक्सरसाइज

थाई को पतला कैसे करें? जांघों को पतला करने का सबसे अच्छा उपाय एक्सरसाइज है। इससे आप आसानी से अपनी मोटी जांघों को पतला कर सकते है और उनसे अतिरिक्त वसा को कम कर सकती हैं।

जांघों को पतला कैसे करें, उपाय और एक्सरसाइज

जांघ की चर्बी कैसे कम करें: पैरों को आकर्षित दिखाने के लिए हर लड़की चाहती है कि उनकी जांघ पतली और सेक्सी हो। आज के समय में सुन्दर और फिट शरीर को कौन नहीं चाहता है, पर भारी वजन और व्यायाम ना करना आपकी सुन्दरता को बिगाड़ देता है। जबकि सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं के शरीर के हिस्सों जैसे कि पेट, जांघ और हिप्स का साइज़ बढ़ने से होती है जहां आसानी से चर्बी जम जाती है। आकर्षक दिखने के लिए जांघों का पतला होना बहुत ही आवश्यक होता है। खान-पान का अनियमित होने और शरीर गतिविधियाँ के ना करने से आपके शरीर में फैट जमा होने लगता है जिसका असर आपकी मोटी जांघों पर भी दिखाई देता है।

क्रंच एक्सरसाइज में की जाने वाली गलती

क्रंच एक्सरसाइज को करते समय अपने गर्दन पर अधिक खिंचाव ना डाले, इससे आपकी गर्दन में दर्द हो सकता हैं।
क्रंच एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें की आप अपने कन्धों को अधिक ऊंचाई तक ना उठायें।
इससे आपके रेक्टस एब्डोमिनिस पर अधिक जोर पड़ता हैं।
सही तरीके से क्रंच एक्सरसाइज करने के लिए आप अपनी छाती को जमीन से केवल कुछ इंच ही ऊपर उठायें।
क्रंच एक्सरसाइज को करते समय अधिक गति का प्रयोग ना करें, यदि आप क्रंच एक्सरसाइज को जल्दी-जल्दी करते है तो उससे अधिक लाभ नहीं मिलता जितना की आप आराम से करते है तब मिलता हैं।

क्रंच एक्सरसाइज के लाभ शरीर को लचीला बनाने में

अपने शरीर को लचीला बनाने में क्रंच एक्सरसाइज लाभदायक होता हैं। यह व्यायाम आपकी की कोर मांसपेशियों को मजबूत करता है और रीढ़ की हड्डी में लचीलेपन को बढ़ता है। क्रंच एक्सरसाइज एक हिप्स फ्लेक्सर की तरह कार्य करता हैं। इसके अलावा यह व्यायाम आपकी पीठ दर्द को भी ठीक करता हैं।

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।