OSHO: My Teaching Is Not for Pleasure
For many people 'enlightenment' is a concept which is very much mixed up with religious concepts of superiority of certain people. Osho addresses some of these misunderstandings and shares his unique insights. Upgrade your subscription and start listening today. A new full length talk available everyday. Plus a collection of talks on various themes.
- Read more about OSHO: My Teaching Is Not for Pleasure
- Log in to post comments
प्रकृति से लगाव मन को शांत रखने का आसान तरीका
प्रकृति से लगाव रहने और प्रकृति के करीब रहने से भी मन शांत रहता है। यही कारण है कि मन की शांति के लिए ज्यादातर लोग शहर के शोरगुल से दूर नदियों, पहाड़ों और समुद्र के किनारे एकांत में बैठना पसंद करते हैं। चिड़ियों का चहचहाना, हवा बहना, नदियों का कलकल बहता पानी और प्रकृति की सभी चीजों से मन को अलग तरह की शांति मिलती है। इसलिए मन को शांत रखने के लिए प्रकृति से प्रेम करना बेहद जरूरी है। प्रकृति से जुड़ीं मनोरम और आकर्षक चीजें आपको आनंदित करती है और दिमाग शांत रखने में मदद करती हैं।
- Read more about प्रकृति से लगाव मन को शांत रखने का आसान तरीका
- Log in to post comments
दिमाग को शांत रखने के नुस्खे सुबह टहलने जाना
विशेषज्ञों का मानना है कि जब शरीर को ताजी हवा मिलती है तो हमारा मन व दिमाग मजबूत बनता है और मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं। इसलिए मन को खुश रखने के लिए टहलना बहुत जरूरी होता है। सुबह शाम टहलने से न सिर्फ हमारे मन के बुरे विचार बाहर निकलते हैं, बल्कि शरीर में रक्त का प्रवाह भी बेहतर तरीके से होता है। इसलिए सुबह का समय टहलने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस समय उगते सूर्य की किरणें शरीर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती हैं, जिससे मन को प्रसन्नता और शांति मिलती है।
- Read more about दिमाग को शांत रखने के नुस्खे सुबह टहलने जाना
- Log in to post comments
मन शांत रखने का उपाय मेडिटेशन करना
मेडिटेशन मन को शांत रखने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। वास्तव में मेडिटेशन एक आध्यात्मिक अभ्यास है और सदियों से लोग अपने मन को शांत रखने के लिए इसे करते आ रहे हैं। अगर आप अपने दिमाग को शांत रखना चाहते हैं, तो प्रतिदिन कम से कम 15 से 30 मिनट तक शांत वातावरण में बैठकर एकाग्र होकर मेडिटेशन करें। इससे तनाव और डिप्रेशन दोनों कम होगा और मन एकदम शांत रहेगा।
- Read more about मन शांत रखने का उपाय मेडिटेशन करना
- Log in to post comments
दिमाग को शांत रखने का तरीका गहरी सांस लें
मन को शांत रखने का अचूक मंत्र गहरी सांस लेना है। जब हम अपने श्वास पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तब हमारे दिमाग में अच्छे रसायन स्रावित होते हैं, जो मन को कंट्रोल करने तथा मन को खुश रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मन शांत रखने के लिए नियमित रूप से पांच बार गहरी सांस लेना और कुछ देर बाद सांस को छोड़ना चाहिए। गहरी सांस लेते समय फेफड़े और डायफ्राम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे मन और मस्तिष्क में भावनात्मक विचार नहीं आते हैं, और तुरंत शांति, राहत और एक अलग तरीके का सुकून मिलता है।
- Read more about दिमाग को शांत रखने का तरीका गहरी सांस लें
- Log in to post comments
मन को शांत रखने का उपाय है योग
योग के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति आसानी से अपने मन को शांत रख सकता है। योग करने के दौरान हमारे मस्तिष्क से कई प्रकार के हार्मोन रिलीज होते है, जो मन की बेचैनी और व्याकुलता को दूर करके आपके मन को शांति और दिमाग को आराम देते हैं। मन को शांत करने के लिए आप निम्न योग आसान कर सकते हैं:
ब्रिज पोज
जानुशीर्षासन
उत्तानासन योग
भुजंगासन
बालासन
अनुलोम विलोम प्राणायाम
शवासन
सुप्त बद्ध कोणासन।
- Read more about मन को शांत रखने का उपाय है योग
- Log in to post comments
मन को शांत कैसे करें
इस संसार और प्रकृति में मन को सुकून पहुंचाने वाली बहुत सी चीजें मौजूद हैं, बस जरूरत है तो सही तरह से तलाश करने की। यदि आप मन को शांत रखने के तरीके खोज रहें हैं तो इसके लिए आप निम्न उपाय अपना सकते हैं:
- Read more about मन को शांत कैसे करें
- Log in to post comments
मन को शांत करने के उपाय
आज की दौड़-भाग भरी जिन्दगी में मन और दिमाग का अशांत रहना एक आम बात है। मन शांत रखने के लिए नित्य प्रयास न करना और प्रकृति से जुड़े न रहना, व्यक्तियों को टेंसन और डिप्रेसन का शिकार बना सकता है। यदि हर समय आपका मन विचलित और अशांत रहता है, तो यह आपके स्वस्थ और सम्पूर्ण जीवनशैली पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। मन शांत न रहने पर व्यक्ति अक्सर गलत फैसले ले लेते हैं, जिसके कारण उन्हें अक्सर पछताना पड़ता है। अतः मन की दुविधा को दूर करने तथा मन व दिमाग को शांत रखने के लिए कुछ उपाय अपनाये जा सकते हैं, जिनके बारे में हम यहाँ बताने जा रहें हैं।
- Read more about मन को शांत करने के उपाय
- Log in to post comments
खांदेदुखी, गुडघेदुखी वर योगासन | Yudhasan Type 2 | Fatafat Yoga-TV9
खांदेदुखी, गुडघेदुखी वर योगासन | Yudhasan Type 2 | Fatafat Yoga-TV9
मणके, कमरेला लवचिक बनवणारे योगासन | Parivrit Prasarit Pad Tadasana | Fatafat Yoga-TV9
मणके, कमरेला लवचिक बनवणारे योगासन | Parivrit Prasarit Pad Tadasana | Fatafat Yoga-TV9
“योग विज्ञान है” – ओशो
योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है।
जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।
नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।