निम्न रक्तचाप के लिए योग अधोमुख श्वान आसन

अधोमुख श्वान आसन या डाउनवर्ड फेसिंग डॉग (Downward Facing dog) रक्त के परिसंचरण को विशेष रूप से ऊपरी रीढ़ के क्षेत्र में उत्तेजित करता है। यह योग मस्तिष्क को शांत करता है और थकान के शरीर से छुटकारा दिलाता है। इसलिए इस योग को करने से लो ब्लड प्रैशर की समस्या दूर हो जाती है। यह सामान्य रूप से आपको स्वस्थ बनाने के साथ आपके कोर को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच में थोड़ा सा अंतर रखें। अब आगे की ओर झुकते जाएं अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखे।

लो ब्लड प्रेशर के लिए योग

निम्न रक्तचाप के लिए योग अधोमुख श्वान आसन – Adho Mukha Svanasana Yoga for low blood pressure in Hindi
निम्न-रक्तचाप में सुधार हेतु योग उत्तानासन – Uttanasana yoga for low blood pressure in Hindi
लो बीपी के लिए योग शिशुआसन – Low BP ke liye yoga Child’s Pose in Hindi
पवनमुक्तासन योग फॉर लो ब्लड प्रेशर – Pawanmuktasana Yoga for low blood pressure in Hindi
लो ब्लड प्रैशर के लिए योग सर्वांगासन – Sarvangasana (Shoulder Stand Pose) for low BP in Hindi
निम्न रक्तचाप के लिए योग शवासन – Savasana Yoga for low blood pressure in Hindi

निम्न रक्तचाप के लिए योग

निम्न-रक्तचाप में सुधार हेतु योग: निम्न रक्तचाप के लिए योग बहुत ही लाभदायक होता हैं। निम्न रक्तचाप या हाइपोटेंशन एक शारीरिक स्थिति है जिसमें रक्तचाप का स्तर 90/60 मिमी Hg से कम हो जाता है। डॉक्टरों का मानना ​​है कि निम्न रक्तचाप तब तक हानिकारक नहीं है जब तक कि यह चक्कर आना, बेहोशी और सदमे जैसे लक्षण दिखाई न दें। हाइपोटेंशन के कुछ अन्य लक्षणों में सिरदर्द, सीने में दर्द, दौरे पड़ना, लंबे समय तक दस्त और उल्टी शामिल हैं। निम्न रक्तचाप, एनीमिया, पोषण की कमी, हृदय की समस्याओं और कुछ लोगों को हार्मोनल परिवर्तन जैसे विभिन्न कारणों से हो सकता है। गंभीर मामलों में इससे मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अं

बाल उगाने के योग वज्रासन

कम उम्र में बालों को झड़ने से रोकने के लिए और फिर से बालों को उगाने के लिए वज्रासन योग बहुत ही लाभदायक होता है। बालों के झड़ने का एक कारण आपका ख़राब पाचन भी हो सकता हैं। वज्रासन पाचन में सुधार करता है, कब्ज से छुटकारा दिलाता है और पेट की बीमारियों से लड़ता है। इस प्रकार वज्रासन योग को करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है और बाल फिर से उगना प्रारंभ हो जाते है। वज्रासन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर घुटने टेक के बैठ जाएं। अपनी कमर को पूरी तरह से सीधा रखें और दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रख लें। इस आसन को आप 5 से 10 मिनट तक करें।

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए योगासन शशांकासन

वक्त से पहले सफ़ेद बाल होना एक गंभीर समय है। आप सफ़ेद बालों को काला करने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। शशांकासन योग बालों के काला करने के लिए प्रभावी माना जाता है। शशांकासन योग स्कैल्प (खोपड़ी) को रक्त के तेज प्रवाह में मदद करता है इसलिए यह बालों के झड़ने की संभावना को कम करता है और यह सिर को भी पोषण देता है। शशांकासन योग आसन को करने के लिए सबसे पहले आप किसी योगा मैट पर वज्रासन में या घुटने टेक के बैठ जाएं। अपने हिप्स को अपनी एड़ियों पर रखें, साँस को अंदर की ओर लें और अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर सीधा रखें, इसमें अपनी हथेली को खुली रखें तथा उंगलियों को सीधा रखना हैं।

बालों को काला करने के लिए योग सर्वांगासन

सर्वांगासन योग बालों को काला करने के लिए अच्छा योग आसन है। यह थायरॉयड ग्रंथि को पोषण देता है। यह श्वसन, एलिमेंट्री, जननांग और तंत्रिका तंत्र के कार्य को बेहतर करता है। इसके अतिरिक्त, यह मस्तिष्क में अच्छी रक्त आपूर्ति बढ़ाता है। सर्वांगासन योग पुरुषों और महिलाओं दोनों के गंजापन (baldness) की समस्याओं को दूर करता है। सर्वांगासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधे पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को सीधा रखें। अब अपने दोनों पैरों को कमर के यहाँ से मुड़े और उनको ऊपर करें। इसके बाद अपने दोनों हाथों से पीठ को सहारा देते हुए उठायें पीठ को भी ऊपर उठायें। अपने पैरों को अधिकतम ऊंच

बालों को काला करे अधोमुख श्वान आसन

अधोमुख श्वान आसन योग आपके सिर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है जिससे आपके सफ़ेद बाल काले होना शुरू हो जाते है। इस मुद्रा को करते समय आपका सिर नीचे आता है, जो सिर तक रक्त के प्रवाह को उत्तेजित करता है। यह आपके शरीर को आराम देने के साथ-साथ बालों के विकास को ट्रिगर (triggering) करने के लिए एक उत्कृष्ट आसन है। इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच में थोड़ा सा अंतर रखें।

बालों को काला करने के लिए योग बालायाम

सफ़ेद और पके हुए बालों को काला करने के लिए बालायाम योग बहुत ही प्रभावी माना जाता है। बालयाम योग, योग की प्राचीन पुस्तकों में वर्णित सबसे सरल और सबसे प्राकृतिक योग अभ्यासों में से एक है। हमारे नाखूनों के नीचे छोटी-छोटी तंत्रिका होती हैं जो बालों के रोम को रक्त की आपूर्ति के लिए उत्तेजित करती हैं। बालयाम योग करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को पास-पास लाएं और केवल दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़े। इस योग आसन को आप 5 से 10 मिनट तक करें।

बालों को काला करने के लिए योग

यदि आपके बाल कम उम्र में ही सफ़ेद होने लगे है तो आप निम्न योग को करे। यह योगासन आपके बालों को काला करने में मदद करते है।

बालों को काला करने के लिए योग बालायाम – Balayam Yoga for black hair in Hindi
बालों को काला करे अधोमुख श्वान आसन –  Safed balo ke liye yoga Adho Mukha Svanasana in Hindi
बालों को काला करने के लिए योग सर्वांगासन – Sarvangasana Yoga for black hair in Hindi
सफ़ेद बालों के लिए योग शशांकासन – Safed balo ke liye yoga shashankasana in Hindi

“योग विज्ञान है” – ओशो

 योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग का इस्लाम, हिंदू, जैन या ईसाई से कोई संबंध नहीं है। 

जिन्हें हम धर्म कहते हैं वे विश्वासों के साथी हैं। योग विश्वासों का नहीं है, जीवन सत्य की दिशा में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की सूत्रवत प्रणाली है। इसलिए पहली बात मैं आपसे कहना चाहूंगा वह यह कि  योग विज्ञान है, विश्वास नहीं। योग की अनुभूति के लिए किसी तरह की श्रद्धा आवश्यक नहीं है। योग के प्रयोग के लिए किसी तरह के अंधेपन की कोई जरूरत नहीं है।

नास्तिक भी योग के प्रयोग में उसी तरह प्रवेश पा सकता है जैसे आस्तिक। योग नास्तिक-आस्तिक की भी चिंता नहीं करता है। विज्ञान आपकी धारणाओं पर निर्भर नहीं होता; विपरीत, विज्ञान के कारण आपको अपनी धारणाएं परिवर्तित करनी पड़ती हैं। कोई विज्ञान आपसे किसी प्रकार के बिलीफ, किसी तरह की मान्यता की अपेक्षा नहीं करता है। विज्ञान सिर्फ प्रयोग की, एक्सपेरिमेंट की अपेक्षा करता है।